Uttarakhand: खटीमा में महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने किया जलाभिषेक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा स्थित वनखंडी महादेव मंदिर, चकरपुर में आयोजित महाशिवरात्रि मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों एवं श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने किया जलाभिषेक

मुख्यमंत्री ने वनखंडी महादेव मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की।

उन्होंने कहा कि वनखंडी महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, इसलिए सुनियोजित कार्ययोजना बनाकर मंदिर परिसर का समग्र विकास किया जाएगा।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी, गंभीर सिंह धामी, गोपाल सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

महाशिवरात्रि मेले के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रशासन द्वारा मेले के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *