Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्या, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन कैंप कार्यालय लोहियाहेड एवं हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ग्राम भगचुरी पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय मलकीत सिंह राणा के निधन एवं श्री वीरेंद्र मौर्य की माता स्वर्गीय सुन्दरी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रमेश चंद्र जोशी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में जिलाधिकारी उधम सिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी चंपावत, मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *