Uttarakhand: एम्स ऋषिकेश पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, सतपाल महाराज का जाना हालचाल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों से सतपाल महाराज के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने डॉक्टरों से उपचार की प्रगति पर चर्चा करते हुए हर संभव बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि सतपाल महाराज को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएं और उनके इलाज में किसी प्रकार की कमी न रहे।

उल्लेखनीय है कि सतपाल महाराज के स्वास्थ्य को लेकर समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है, वहीं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामनाएं लगातार की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *