Uttarakhand: कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों को मुख्यमंत्री धामी का तोहफा, परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि की 1.5 करोड़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर देश के परमवीर चक्र विजेता सैनिकों को बड़ा तोहफा दिया है। अब उत्तराखण्ड राज्य सरकार परमवीर चक्र विजेताओं को 1.5 करोड़ की एकमुश्त अनुग्रह राशि देगी। अभी तक यह राशि 50 लाख रुपये थी। इसके अलावा उन्हें वार्षिक 3 लाख रुपये की अनुदान राशि भी मिलती रहेगी।

यह घोषणा मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में की, जो उनके पिता सूबेदार शेर सिंह धामी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह निर्णय सैनिक कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर लिया गया है और उन्होंने इसे अनुमोदित भी कर दिया है।

गौरतलब है कि जून 2022 से पहले परमवीर चक्र विजेता को मिलने वाली अनुग्रह राशि 30 लाख रुपये थी। कैबिनेट ने 10 जून 2022 को इस राशि को बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने का निर्णय लिया। इसके बाद, 14 जुलाई 2022 को इस संबंध में शासनादेश भी जारी हो गया। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एकमुश्त धनराशि को 50 लाख से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपए कर दिए हैं।

#KargilVijayDiwas #ParamVirChakra #PushkarSinghDhami #UttarakhandNews #IndianArmyHonour #SoldiersWelfare #VeerBhoomi #SainikSamman #MartyrsRespect #CMAnnouncement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *