Uttarakhand: बढ़ती महंगाई के विरोध में सुराज सेवा दल ने दिया धरना, सरकार पर लगाया तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप

देहरादून। लगातार बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर सुराज सेवा दल ने सरकार के ​खिलाफ मोर्चा खोला। बुधवार को गांधी पार्क पर उन्होंने बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के विरोध में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया। 

सुराज सेवा दल की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कावेरी जोशी ने कहा कि सिलेंडर के दामों और स्कूलों की फीस लगातार बढ़ने से लोगों के घर का बजट गड़बड़ा गया है। महिलाओं को घर परिवार चलाने में दिक्कत उठानी पड़ रही है।

युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु धामी ने बताया कि भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। सरकार को इसका संज्ञान लेते हुए जल्दी ही प्रभावशाली तरीके से हल निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। लोगों के ऊपर झूठे मुकदमे लिखकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। जिससे सुराज सेवा दल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। 

प्रदर्शन करने वालों में पूजा नेगी दीपा, निधि धामी, ममता देवी, शांति भट्ट, लक्ष्मी, मोनिका, सरिता, बिजेंदर, कुणाल, कमल, हिमांशु, योगेश,बग्गा, शिवम, आरसी पाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *