भगवान बदरी विशाल के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित होने के साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा के समापन की तैयारियां भी तेज हो गई हैं।
कपाट बंद होने के बाद शीतकाल के दौरान श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन उनके शीतकालीन गद्दीस्थल पर कर सकेंगे।

