तृतीय केदार भगवान श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट 6 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। विजयदशमी के पावन अवसर पर पंचांग गणना के आधार पर मक्कूमठ स्थित मर्कटेश्वर मंदिर में कपाट बंद होने की तिथि घोषित की गई।

कपाट बंद होने के बाद 8 नवंबर को भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली विभिन्न पड़ावों से होते हुए उनके शीतकालीन गद्दीस्थल मर्कटेश्वर मंदिर, मक्कूमठ पहुंचेगी। यहां भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली को शीतकाल के लिए विराजमान किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु शीतकाल में मक्कूमठ में ही भगवान के दर्शन कर सकेंगे।