उत्तरकाशी के कालिंदी पास क्षेत्र में फंसे कुल 19 ट्रेकर्स और पोर्टर्स को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड पहुंचाने के बाद रेस्क्यू अभियान पूरा कर लिया गया। मंगलवार को आठ ट्रेकर्स-पोर्टर्स को सुरक्षित हर्षिल लाया गया। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसमें उनकी स्थिति सामान्य पाई गई।

रेस्क्यू अभियान के तहत 28 सितंबर को कालिंदी पास क्षेत्र से 11 ट्रेकर्स-पोर्टर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया गया था। इसके बाद 29 सितंबर को आठ और ट्रेकर्स-पोर्टर्स को सुरक्षित निकालकर हर्षिल पहुंचाया गया।

दो दिनों में कुल 19 ट्रेकर्स-पोर्टर्स को कालिंदी पास क्षेत्र से सुरक्षित निकाला गया। हर्षिल हेलीपैड पहुंचने के बाद सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच में सभी की स्थिति सामान्य मिलने के बाद प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान को पूर्ण घोषित कर दिया।