बहादराबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाली कथित लुटेरी दुल्हन और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस गिरोह द्वारा किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी ठगी किए जाने के एंगल से जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन, 70 हजार रुपये नकद, नशीला पाउडर और घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन बरामद किया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

हरिद्वार पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शादी-विवाह से पहले संबंधित व्यक्ति और परिवार का भली-भांति परिचय लेने के साथ आवश्यक सत्यापन जरूर कराएं। पुलिस ने कहा कि सावधानी बरतकर इस तरह की ठगी से बचा जा सकता है।