केदारनाथ पैदल मार्ग के चीरबासा में पहाड़ी से पत्थर गिरने के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरती है। खतरे वाले हिस्से में यात्रियों को हेलमेट पहनाकर सुरक्षित निकाला जा रहा है।
प्रशासन की टीम यात्रियों को संवेदनशील स्थान से सुरक्षित पार करा रही है। यात्रियों की आवाजाही के दौरान किसी तरह की अनहोनी न हो, इसके लिए मौके पर निगरानी भी रखी जा रही है। चीरबासा क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरने की आशंका के चलते यात्रियों को सावधानी के साथ मार्ग पार कराया जा रहा है।
