श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर भगवान बदरीनाथ का दरबार भव्य रूप से सजाया गया है। विशेष सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से परिसर जगमगा उठा। मंदिर की आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
जन्माष्टमी के पावन पर्व पर बदरीनाथ धाम में भगवान नारायण के दरबार को फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। मंदिर की भव्य सजावट से धाम का वातावरण और भी भक्तिमय हो गया है। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह है।
