मसूरी गोलीकांड की 32वीं बरसी पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में कांग्रेसजनों ने राज्य निर्माण आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव भी मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का सपना आंदोलनकारियों के बलिदान और शहादत के कारण साकार हो पाया। उत्तराखंड शहीद आंदोलनकारियों की धरोहर है। उन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाई, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले आंदोलनकारियों के महान बलिदान के लिए प्रदेशवासी सदैव उनके ऋणी रहेंगे। उनके बलिदान को उत्तराखंड का जनमानस हमेशा याद रखेगा और शहीदों को शत-शत नमन करता रहेगा।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली, राजेंद्र शाह, नवीन जोशी, अश्विनी बहुगुणा, विनोद चौहान, अमरजीत सिंह, अमेंद्र बिष्ट, यशपाल चौहान, संजय कद्दू, राजीव कुमार, महेंद्र सिंह नेगी, डॉ. प्रतिमा सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, गरिमा दसौनी, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
