नेपाल में भीषण आपदा के बाद उत्तराखंड के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) में स्थापित हेल्पलाइन पर अब तक छह फोन कॉल प्राप्त हुए हैं। इन सभी सूचनाओं को गृह मंत्रालय (एमएचए) के साथ साझा किया गया है। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि एसईओसी के माध्यम से एमएचए के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि नेपाल में आपदा के बाद उत्तराखंड के नागरिकों से संबंधित किसी भी सूचना के लिए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र सक्रिय है। हेल्पलाइन पर प्राप्त सूचनाओं को संबंधित स्तर पर साझा किया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित नागरिकों की मदद सुनिश्चित की जा सके।
