Uttarakhand: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम का कहर जारी, बारिश-ओलावृष्टि और तेज तूफान का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है और बुधवार को भी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 13 मई के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इसके अलावा 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान जताया गया है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा कर रहे लोगों और चारधाम यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। विभाग ने खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में 17 मई तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है। लगातार बदलते मौसम को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क मोड में है और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
मुख्य बाते

मुख्य बाते

▪️ पर्वतीय जिलों में 13 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी
▪️ उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना
▪️ ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं
▪️ 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार
▪️ 17 मई तक प्रदेशभर में खराब मौसम बने रहने का अनुमान
▪️ चारधाम यात्रियों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *