प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नर्सिंग एकता मंच उत्तराखंड के आंदोलनरत नर्सिंग अभ्यर्थियों के धरना स्थल पर पहुंचकर उन्हें अपना समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार से अभ्यर्थियों की न्यायोचित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
ज्ञात हो कि नर्सिंग एकता मंच उत्तराखंड के बैनर तले नर्सिंग अभ्यर्थी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन और अनशन कर रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पहुंचे और आंदोलनरत अभ्यर्थियों का समर्थन करते हुए सरकार से उनकी जायज मांगों को तत्काल पूरा करने की अपील की।
इस अवसर पर गणेश गोदियाल ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक स्थिति है कि पिछले 35 घंटे से अधिक समय से महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत कुछ नर्सिंग अभ्यर्थी परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं, लेकिन सरकार उनकी सुध लेने तक नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि संवेदनशील सरकार को अभ्यर्थियों की आवाज सुननी चाहिए और जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
धरना स्थल पर मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, प्रदीप थपलियाल, जगदीश धीमान, प्रदेश सचिव राजीव तोमर, सुनित सिंह राठौर, प्रवक्ता मोहन काला, हुकुम सिंह कठैत, ब्लॉक अध्यक्ष ललित भद्री, राकेश सिंह मिया, वीरेन्द्र पंवार, विनीत प्रसाद बंटू, विनोद धनोसी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Uttarakhand: नर्सिंग अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे गणेश गोदियाल, सरकार से की मांगों के शीघ्र समाधान की अपील
Related Posts
Uttarakhand: कांवड़ मेले के अंतिम दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवभक्त गंगाजल लेकर रवाना
कांवड़ मेला के अंतिम दिन धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ा। पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अंतिम दिन 36 लाख 62 हजार शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र…
Uttarakhand: उत्तराखंड में अगले 24 घंटे बारिश का दौर रहेगा जारी, पर्वतीय जिलों में 13 अगस्त तक अलर्ट
उत्तराखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेशभर में अगले 24 घंटे हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं पर्वतीय जनपदों…
