Uttarakhand; चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को खुलेंगे, 14 मई को निकलेगी डोली

देवभूमि उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा के साथ पंचकेदार यात्रा को लेकर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे।

मंदिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार, कपाट खुलने से पूर्व परंपरागत रीति-रिवाजों का पालन करते हुए 14 मई को शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर से रुद्रनाथ जी की चल विग्रह डोली पूजा-अर्चना के बाद प्रस्थान करेगी।

यात्रा कार्यक्रम के तहत 16 मई को डोली रात्रि विश्राम के लिए पनार बुग्याल पहुंचेगी, जबकि 17 मई को डोली रुद्रनाथ मंदिर पहुंचेगी। इसके पश्चात 18 मई को विशेष पूजा-अर्चना के साथ कपाट खोल दिए जाएंगे।

रुद्रनाथ मंदिर पंचकेदारों में चतुर्थ केदार के रूप में विशेष धार्मिक महत्व रखता है। कपाट खुलने के साथ ही देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने की संभावना है। प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा यात्रा को सुचारु, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *