मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट बैठक में आज छह अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इस बैठक में जहां महक क्रांति नीति को मंजूरी दी गई, वहीं शिक्षा, कारागार और आवास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।

अरोमैटिक खेती को बढ़ावा – महक क्रांति नीति

बैठक में महक क्रांति नीति को हरी झंडी दे दी गई। इसके पहले चरण में 91,000 लाभार्थियों के माध्यम से 22,750 हेक्टेयर भूमि पर अरोमैटिक (सुगंधित) खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

  • एक हेक्टेयर तक खेती करने वालों को 80% सब्सिडी मिलेगी।
  • एक हेक्टेयर से अधिक पर खेती करने वालों को 50% सब्सिडी दी जाएगी।

कारागार ढांचे का पुनर्गठन

उत्तराखंड कारागार विभाग के ढांचे का पुनर्गठन भी कैबिनेट ने मंजूर कर दिया है।

  • इसमें 27 पद स्थायी किए गए।
  • शेष पदों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरा जाएगा।

ईडब्ल्यूएस भवनों का निर्माण

  • रुद्रपुर में पीएम आवास योजना के तहत 1872 भवनों का निर्माण हो रहा है।
  • इसके लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त 27 करोड़ रुपये देने का निर्णय लिया।

शिक्षा विभाग से जुड़े निर्णय

  • दूरदर्शन के माध्यम से हो रहे प्रसारण को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा विभाग के अंतर्गत 8 नए पदों को स्वीकृति दी गई।
  • यह पहल एससीईआरटी टीवी चैनल के माध्यम से उन छात्रों को लाभान्वित करेगी, जो किसी कारणवश नियमित कक्षाओं में शामिल नहीं हो पाते।

📌 विशेष शिक्षा और डीएलएड युवाओं को मौका

  • राजकीय प्रारंभिक शिक्षा सेवा नियमावली के तहत विशेष शिक्षा के पदों पर सितंबर 2017 से मार्च 2019 तक दूरस्थ शिक्षा से डीएलएड पास युवाओं को भी आउटसोर्सिंग के माध्यम से अवसर मिलेगा।
  • सुप्रीम कोर्ट द्वारा टीईटी अनिवार्य किए जाने के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी।

दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन

  • अब दिव्यांगजन से विवाह करने वालों को मिलने वाला अनुदान 25,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया गया है।

कैबिनेट ब्रीफिंग

कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने दी। उन्होंने कहा कि ये फैसले राज्य के कृषि, शिक्षा, सामाजिक कल्याण और कारागार सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे।