निर्वाचन आयोग ने जारी की मतदाता सूची, इस जिले में बढ़ी मतदाताओं की संख्या

देहरादून। देश में इस साल लोक सभा चुनाव होने जा रहे है। जिसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के चलते मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी षणमुगम ने अंतिम मतदाता सूची जारी की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 83 लाख 36 हजार 780 पहुंच गई है। इस बार 99,922 मतदाता बढ़े हैं। जिसमें 18 से 19 आयु वर्ग के 129062 मतदाता हैं। जो पहली बार मतदान करेंगे। उन्होंने कहा राज्य में 11729 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

प्रदेश में सबसे अधिक देहरादून जिले में 15 लाख 30 हजार 939 मतदाता हैं। वही रुद्रप्रयाग जिले में सबसे कम 01 लाख 94342 मतदाता हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, मतदाता बनने की प्रक्रिया चलती रहेगी। जो छूट गए हैं वे मतदाता बनने के लिए बीएलओ, एसडीएम, डीएम कार्यालय या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ट्रांसजेंडर को बैठकों के माध्यम से मतदाता बनने के लिए जागरूक किया जाता है। उनको भी आगे आना चाहिए।

हरिद्वार में इतनी बढी मतदाताओं की संख्या
दिनांक 27 अक्टूबर, 2023 को आलेख्य प्रकाशन के समय जनपद में कुल मतदाता 1425828 थे। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के अन्तिम प्रकाशन दिनांक 22 जनवरी, 2024 को जिसमेें कुल 1453842 मतदाता (पुरूष 768754 और महिला 684950 तथा अन्य 138) है। आलेख्य प्रकाशन के पश्चात् जनपद में 28014 मतदाताओं की वृद्धि हुयी है।

80 साल से अधिक आयुवर्ग इतने मतदाता
प्रदेश में 80 साल से अधिक आयु वर्ग के 154259 मतदाता हैं। जबकि 70 से 79 आयु वर्ग के 414114, 60 से 69 आयुवर्ग के 750563, 50 से 59 आयुवर्ग के 1186686, 40 से 49 आयु वर्ग के 1704523, 30 से 39 आयु वर्ग के 2244926, 20 से 29 आयु वर्ग के 1659290 मतदाता हैं।

इस जिले में महिला मतदाता पुरुषों से अधिक
प्रदेश में रुद्रप्रयाग एकमात्र ऐसा जिला है, जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। रुद्रप्रयाग जिले में 194342 मतदाताओं में से 97767 महिला और 96575 पुरुष मतदाता हैं। जबकि अन्य जिलों में महिलाओं से पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *