देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में बैठकर शराब पीने और हुड़दंग करने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए देहरादून पुलिस ने हरियाणा निवासी तीन युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर स्टेडियम में शराब पीने और हुड़दंग करने संबंधी वीडियो प्रसारित हो रहा था। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने युवकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई को ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है।