Uttarakhand: 23 मार्च से शुरू होगा पुलिस अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण, समय पर पहुंचने के निर्देश

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित जनपदीय पुलिस (पुरुष) एवं पीएसी/आईआरबी (पुरुष) अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जारी निर्देशों के अनुसार, इन अभ्यर्थियों का प्रारंभिक प्रशिक्षण 23 मार्च से प्रारंभ किया जाएगा।

आयोग की ओर से सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे 23 मार्च को प्रातः 08:00 बजे तक अपने संबंधित जनपद की पुलिस लाइन अथवा निर्धारित वाहिनी में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें। समय पर उपस्थिति न होने की स्थिति में अभ्यर्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अभ्यर्थियों को समय का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

अधिक जानकारी एवं विस्तृत दिशा-निर्देशों के लिए अभ्यर्थी उत्तराखंड पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

https://uttarakhandpolice.uk.gov.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *