चमोली स्थित प्रसिद्ध फूलों की घाटी एक जून को पर्यटकों के लिए खुलने जा रहे है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। घाटी में आने वाले पर्यटकों के लिए इस बार ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी की गई है। जिसकी वेबसाइट पार्क प्रशासन ने हाल ही लांच की है।
फूलों की घाटी जाने के लिए घांघरिया में ऑफलाइन पंजीकरण कर निर्धारित शुल्क जमा करना होता है। इस बार पर्यटकों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की भी सुविधा उपलब्ध कर दी गई है। पर्यटक https://valleyofflower.uk.gov.in पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
वही, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के फूलों की घाटी रेंज की टीम घांघरिया के लिए रवाना हो गई है। टीम यहां बारिश से हुए नुकसान का आकलन करेगी। टीम के लौटने के बाद रास्तों की मरम्मत सहित अन्य कार्य किए जाएंगे।