प्रदेश के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। इस वर्ष राज्य में बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। नियामक आयोग ने टैरिफ यथावत रखने का निर्णय लिया है, जिससे आम जनता को महंगाई के बीच बड़ी राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड और पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड ने आयोग से बिजली दरों में बढ़ोतरी की मांग की थी। हालांकि आयोग ने इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए टैरिफ में कोई वृद्धि नहीं करने का फैसला लिया। आयोग के इस फैसले से प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
यह जानकारी आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद, सदस्य (विधि) अनुराग शर्मा और सदस्य (तकनीकी) प्रभात किशोर डिमरी ने संयुक्त प्रेस वार्ता में दी।
