केंद्रीय बजट 2026-27 विकास और अवसरों का बजट: मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे देश और राज्यों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट आर्थिक गति को तेज करने,जन-आकांक्षाओं को पूरा करने और सबका साथ–सबका विकास के संकल्प को सशक्त बनाने वाला है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को विकासोन्मुखी एवं समावेशी बजट के लिए बधाई देते हुए कहा कि बजट में किसानों, महिलाओं, युवाओं, वंचित वर्गों, छोटे उद्यमियों और पिछड़े तबकों के हितों को प्राथमिकता दी गई है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, उद्योग और आधारभूत ढांचे के लिए किए गए प्रावधान पूरे देश के साथ-साथ उत्तराखण्ड के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे। इससे राज्य के स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *