देहरादून में शपथ ग्रहण समारोह, धामी कैबिनेट में नए मंत्रियों की एंट्री

देहरादून। लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड सरकार के नव-नियुक्त कैबिनेट मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह(सेनि) ने शपथ दिलाई। शपथ समारोह के साथ ही राज्य की राजनीति में नए समीकरण भी देखने को मिले।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए कई विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया गया। राम सिंह कैडा (भीमताल) को कैबिनेट में स्थान मिला है। वहीं, खजान दास (राजपुर) को भी मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा मदन कौशिक (हरिद्वार) और प्रदीप बत्रा (रुड़की) को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। भरत चौधरी (रुद्रप्रयाग) को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

शपथ ग्रहण समारोह में सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। नए मंत्रियों के शामिल होने से सरकार को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *