Uttarakhand: 3 मार्च को साल का पहला चंद्रग्रहण, नौ घंटे पहले लगेगा सूतक काल

फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर 3 मार्च को साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। यह ग्रहण सिंह राशि और मघा नक्षत्र में लगने जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देगा।

दोपहर 3:20 बजे से शुरू होगा ग्रहण

चंद्रग्रहण की शुरुआत दोपहर 3:20 बजे होगी और शाम 6:47 बजे इसका समापन होगा। कुल अवधि लगभग 3 घंटे 27 मिनट रहेगी। चूंकि यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा।

सुबह 6:20 बजे से लगेगा सूतक

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्रग्रहण से नौ घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। ऐसे में 3 मार्च को सुबह 6:20 बजे से सूतक काल प्रारंभ हो जाएगा, जो ग्रहण समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद

सूतक काल के दौरान शहर के कई मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। मंदिर प्रबंधन की ओर से इसकी सूचना देने के लिए पोस्टर भी लगाए गए हैं। इस अवधि में पूजा-पाठ, मांगलिक कार्य और धार्मिक अनुष्ठान वर्जित माने जाते हैं।

ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार ग्रहण काल में भगवान का ध्यान, मंत्र जाप और दान-पुण्य करना शुभ फलदायी माना जाता है। ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान-दान कर शुद्धि की परंपरा निभाई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *