Uttarakhand:  9 से 13 मार्च तक गैरसैंण में होगा विधानसभा का बजट सत्र, प्रशासन ने की तैयारियां शुरू

उत्तराखंड विधानसभा का आगामी बजट सत्र 09 मार्च (सोमवार) से 13 मार्च (शुक्रवार) तक आयोजित किया जाएगा। यह सत्र भराड़ीसैण स्थित विधानसभा भवन में संपन्न होगा।

विधान सभा भवन भराड़ीसैण में आयोजित होने वाले इस बजट सत्र के दौरान राज्य सरकार वित्तीय वर्ष का बजट पेश करेगी। साथ ही विभिन्न विभागों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा और प्रश्नोत्तर भी होंगे।

बजट सत्र को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गैरसैंण क्षेत्र में सुरक्षा, आवास और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

राजनीतिक दृष्टि से यह सत्र महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें सरकार अपनी प्राथमिकताओं और आगामी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *