आगामी श्री हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। भारतीय सेना के जवानों और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने गोविंदघाट से हेमकुंट साहिब तक ट्रेक रूट का जायजा लिया।
हेमकुंट साहिब में इस समय करीब 5 से 6 फीट तक बर्फ जमी हुई है। जिसके चले सेना वहां बर्फ हटाने का कार्य नही कर पा रही है। हालांकि पिछले दस दिनों में गिरी ताजा बर्फ धूप निकलने पर जल्दी पिघलने की संभावना है, जिससे मार्ग को साफ करने में आसानी होगी।
भारतीय सेना की टीम 15 अप्रैल के बाद फिर से रवाना होगी और यात्रा मार्ग पर जमी बर्फ को हटाने का कार्य शुरू करेगी। इसका उद्देश्य कपाट खुलने से पहले पूरे ट्रेक रूट को सुरक्षित और सुगम बनाना है।
इस वर्ष हेमकुंट साहिब यात्रा 23 मई से प्रारंभ होगी, जबकि पहला जत्था 20 मई को ऋषिकेश से रवाना किया जाएगा।
प्रशासन और संबंधित संस्थाएं यात्रा को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों में जुटी हुई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
