Uttarakhand: कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने पत्रकारों को कैबिनेट निर्णयों की जानकारी दी।

प्रमुख निर्णय:

सहकारिता विभाग में नया पद स्वीकृत

  • उप निबंधक ऑडिट (लेवल-11) का एक निसंवर्गीय पद सृजित करने को मंजूरी मिली है।
  • यह पद 5 वर्षों के लिए स्वीकृत किया गया है।

बद्रीनाथ धाम में म्यूरल आर्ट वर्क

  • बद्रीनाथ धाम स्थित आईएसबीटी वॉल्स पर मास्टर प्लान के अंतर्गत म्यूरल आर्ट वर्क कराए जाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की स्वीकृति मिली।
  • इससे धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।

पशुपालन योजनाओं का विलय एवं विस्तार

  • गंगा गाय योजना और SC/ST लाभार्थियों को दी जाने वाली 90% सब्सिडी योजना का विलय किया गया।
  • अब इस योजना का लाभ सामान्य वर्ग के पशुपालकों को भी मिलेगा, जिससे डेयरी और पशुपालन को व्यापक प्रोत्साहन मिलेगा।

पशुधन प्रसार अधिकारियों के प्रशिक्षण में संशोधन

  • वर्तमान में पशुधन प्रसार अधिकारियों को 2 वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाता है।
  • अब यह अवधि 1 वर्ष की कर दी गई है, जिससे मानव संसाधन जल्द तैयार किए जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *