पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने के लिए लगी लोगों की लंबी कतार, गढ़वाल मंडल में गहराया तेल और गैस का संकट

उत्तराखंड। केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून के विरोध में चालकों की हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है। हड़ताल के दूसरे दिन ट्रांसपोर्ट की दिक्कत के साथ ही लोगों के सामने पेट्रोल की भी समस्या खड़ी हो गई है। जगह-जगह पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

हरिद्वार में पेट्रोल भरवाने के लिए सड़क तक लंबी कतार लगी हुई है। प्रदेश के अन्य जनपदों में भी पेट्रोल भरवाने वालों की लंबी कतार देखने को मिली। रुड़की में थिथौला स्थित आईओसी, एचपी और भारत गैस के सभी चालक चक्का जाम कर हड़ताल पर रहे। चालकों के हड़ताल पर रहने से गढ़वाल मंडल में तेल और गैस का संकट गहराने का खतरा मंडराने लगा है।

चालकों का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार इस नए कानून को रद्द करने का एलान नहीं करती, वह काम पर नहीं लौटेंगे। चालकों की हड़ताल इसी तरह जारी रही तो पूरे गढ़वाल मंडल में पेट्रोल, डीजल, कैरोसिन का संकट गहरा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *