Uttarakhand: उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा को झटका, दिनेश चंद्र मास्टरजी ने दिया इस्तीफा

चुनावी सरगर्मियों के बीच उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा को बड़ा झटका लगा है। संगठन के चर्चित चेहरे माने जाने वाले दिनेश चंद्र मास्टरजी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

मास्टरजी ने संगठन के अध्यक्ष को संबोधित करते हुए फेसबुक पोस्ट के माध्यम से अपने त्यागपत्र की घोषणा की। उन्होंने लिखा कि वे उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा से स्वैच्छिक रूप से सेवानिवृत्ति लेना चाहते हैं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि उनका जुड़ाव हमेशा प्रदेश और प्रदेशवासियों के साथ रहा है और प्रदेशहित के मुद्दों पर वे संगठन और उसके नेतृत्व के साथ खड़े रहेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब वे राजनीतिक और सामाजिक लड़ाइयों को स्वतंत्र रूप से निर्णय लेकर लड़ना चाहते हैं।

उन्होंने अनुरोध किया है कि 19 फरवरी 2026 से उन्हें उनके पद से पदमुक्त माना जाए और उनकी जिम्मेदारियां किसी अन्य उपयुक्त साथी को सौंप दी जाएं।

मास्टरजी ने संगठन द्वारा मिले सम्मान, जिम्मेदारियों और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इसके लिए सदैव कृतज्ञ रहेंगे।

राजनीतिक हलकों में उनके इस्तीफे को महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *