दिल्ली में उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा के नेतृत्व में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर, सार्थक और सकारात्मक चर्चा की गई। इस दौरान उत्तराखंड की वर्तमान परिस्थितियों, जनहित से जुड़े विषयों और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में नेताओं ने प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की रणनीति पर सहमति बनाई। साथ ही यह विश्वास जताया गया कि बैठक में लिए गए निर्णय प्रदेश के हित में प्रभावी साबित होंगे।
बैठक में गुरदीप सिंह सप्पल, सुरेंदर शर्मा, यशपाल आर्य, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत, करण महारा, काजी निजामुद्दीन, तिलक राज बेहार और भुवन कापड़ी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा मनोज यादव, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी और प्रकाश जोशी भी बैठक में शामिल हुए।
