उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योगनगरी ऋषिकेश में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के संस्थापक एवं प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री धामी ने समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने में श्री श्री रविशंकर के योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे महान आध्यात्मिक व्यक्तित्वों का मार्गदर्शन समाज के लिए प्रेरणादायक होता है। वहीं, श्री श्री रविशंकर ने भी प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण के लिए शुभकामनाएं दीं।
