Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म का प्रोमो और पोस्टर किया लॉन्च

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने शासकीय आवास में बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जगत की कई प्रमुख हस्तियां भी उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म केवल एक सिनेमाई प्रस्तुति नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और मानवता के उच्च आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज का दिव्य जीवन आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि बाबा की शिक्षाएं सरलता, करुणा, सेवा और भक्ति आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक हैं और समाज को एक सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह फिल्म नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर योग गुरु स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती, फिल्म निर्देशक शरद सिंह ठाकुर समेत फिल्म से जुड़े कलाकार और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *