Uttarakhand: अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीत पर मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय टीम को दी बधाई

आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को पराजित कर खिताब जीतने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय टीम को टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय अंडर-19 टीम के होनहार खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और टीम भावना से देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि यह जीत देश के युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण का सशक्त प्रमाण है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *