माणा क्षेत्र में कल से किए जा रहे रेस्क्यू अभियान में 47 लोगों को सेना और आईटीबीपी की टीम ने खोज लिया है। गंभीर रूप से घायल 6 श्रमिकों को आर्मी चिकित्सालय, ज्योतिर्मठ में उपचार हेतु भेजा गया है। सेना ग्राउंड जीरो पर पहुंचे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का ले रहे जायजा। वही सीएम स्वयं ज्योर्तिमठ आर्मी हेलीपेड पहुंचे। यहां उन्होंने लाए गए घायलों का हालचाल पूछा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि माणा के निकट हुए हिमस्खलन में फंसे हुए श्रमिकों को निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान के क्रम में अन्य श्रमिकों को भी सकुशल बाहर निकाल का कार्य जारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर निकाले गए श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक कुल 47 श्रमिकों का सफल रेस्क्यू किया जा चुका है। फंसे हुए अन्य श्रमिकों को भी जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कार्य किया जा रहा है।