पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 के दूसरे जत्थे का आज टनकपुर में परंपरागत उत्तराखण्डी अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। 34 पुरुष और 14 महिलाओं सहित कुल 48 तीर्थयात्रियों के इस दल का कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) और जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
यात्रियों के ठहराव, भोजन, स्वास्थ्य परीक्षण और मार्गदर्शन की समुचित व्यवस्थाएं केएमवीएन की ओर से की गई हैं। निगम के अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों का टनकपुर में रात्रि विश्राम कराया जाएगा, जिसके बाद जत्था अगले दिन अपनी यात्रा के आगामी चरण में प्रस्थान करेगा।
यह जत्था टनकपुर से मंच, गुंजी, नाभीढांग होते हुए लिपुलेख दर्रे के माध्यम से पवित्र कैलाश मानसरोवर की ओर बढ़ेगा। यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधा, ठहराव स्थल, वाहन, पोर्टर सेवा, और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं राज्य सरकार की ओर से सुनिश्चित की गई हैं।
यात्रा के सफल संचालन इन की महत्वपूर्ण भूमिका
कैलाश मानसरोवर यात्रा के सफल संचालन में केएमवीएन, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी विभाग समन्वय से कार्य कर रहे हैं ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो।
राज्य सरकार ने यात्रा को सुरक्षित बनने की व्यवस्था
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। राज्य सरकार ने यात्रा को सफल, सुरक्षित और सुगम बनाने हेतु हर स्तर पर व्यवस्थाएं मजबूत की हैं।