केदारनाथ धाम में एक बार फिर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। सोनप्रयाग में श्रद्धालु कतारबद्ध होकर शटल सेवा से गौरीकुंड पहुंच रहे हैं। इसके बाद गौरीकुंड से पैदल यात्रा कर आस्था पथ होते हुए केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं। इस यात्रा सीजन में अब तक 14,80,579 श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं।

यात्रा में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सोनप्रयाग और गौरीकुंड में श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित करने पर पुलिस और प्रशासन का विशेष ध्यान है। श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से गौरीकुंड पहुंचाया जा रहा है, जहां से वे पैदल मार्ग से केदारनाथ के लिए रवाना हो रहे हैं।

केदारनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालु आस्था पथ से होते हुए मंदिर में बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं। यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से भी लगातार निगरानी की जा रही है।

पुलिस ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान निर्धारित मार्ग और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।