उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए 2026-27 का नया परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर में आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली आगामी प्रमुख परीक्षाओं की संभावित तिथियां दी गई हैं। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अपनी रणनीति और पढ़ाई का शेड्यूल तय करने में मदद मिलेगी।

आयोग के परीक्षा कैलेंडर में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं को शामिल किया गया है। अभ्यर्थी आयोग की ओर से जारी कैलेंडर के आधार पर संबंधित परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।

यूकेपीएससी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी और अंतिम तिथियों के लिए आयोग की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचनाओं को देखते रहें। परीक्षा कार्यक्रम में आवश्यकता के अनुसार बदलाव भी किया जा सकता है।