गंगा बैराज पर रविवार को उस समय ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब एक प्राइवेट कंपनी ने सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग की गई। यह पहल उत्तराखण्ड में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार आधुनिक परिवहन सुविधाओं को बढ़ावा दे रही है। सी-प्लेन की यह सफल ट्रायल लैंडिंग मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है, जिससे ऋषिकेश जैसे प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल में नई संभावनाएं खुलती नजर आ रही हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि सी-प्लेन सेवा शुरू होने से चारधाम यात्रा, एडवेंचर टूरिज्म और वीकेंड ट्रैवल को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। इससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटक कम समय में सीधे ऋषिकेश और आसपास के प्रमुख स्थलों तक पहुंच सकेंगे, जिससे स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
राज्य सरकार की योजना है कि भविष्य में इस सेवा का विस्तार टिहरी झील, नैनीताल झील सहित अन्य जलाशयों तक किया जाए। इससे उत्तराखण्ड को देश के प्रमुख सी-प्लेन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।
यह ट्रायल न केवल तकनीकी रूप से सफल रहा, बल्कि इसने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले समय में उत्तराखण्ड में हवाई पर्यटन का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।
#Rishikesh #SeaplaneTrial #UttarakhandTourism #PushkarSinghDhami #AviationNews #चारधामयात्रा #TourismBoost #BreakingNews
