Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बढ़ोतरी

उत्तराखंड सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के सम्मान एवं कल्याण के लिए अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार ने विभिन्न श्रेणियों में दी जा रही पेंशन राशि में वृद्धि को मंजूरी दे दी है।

किन-किन श्रेणियों में बढ़ी पेंशन?

सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार—

  • राज्य आंदोलन के दौरान सात दिन जेल गए या घायल हुए आंदोलनकारियों की मासिक पेंशन
    6000 रुपये से बढ़ाकर 7000 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है।
  • अन्य श्रेणी के राज्य आंदोलनकारियों (जो जेल या घायल श्रेणी में शामिल नहीं हैं) की पेंशन
    4500 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है।
  • राज्य आंदोलन के दौरान पूर्णतः शय्याग्रस्त  हुए विकलांग आंदोलनकारियों की विशेष पेंशन
    20,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है।
  • राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन
    3000 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने जताया आभार

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों का त्याग और बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों और उनके परिवारों के सम्मान, सुरक्षा तथा सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने इसे आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के प्रति सरकार की कृतज्ञता का प्रतीक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *